आनलाइन गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता पंजीकरण 22 मई तक
प्रतापगढ़ ।नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार व ट्री क्रेज फाउंडेशन संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आनलाइन गंगा क्वेस्ट क्विज प्रतियोगिता शुरू करी गयी है ।क्विज़ में गंगा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक महत्व, भौतिक भूगोल और प्रसिद्ध स्थान और व्यक्तित्व, करंट अफेयर्स एंड गवर्नेंस, वनस्पतियों और जीवों और प्रदूषण, जल उपचार प्रौद्योगिकी से जुड़े हुए सवाल पूछे जाएगे ।जिसका जवाब निर्धारित समय के अंदर देना होगा ।इसका पंजीकरण की प्रतिक्रिया अब बढ़ कर 22 मई 2021 तक आयोजित की जा रही है l प्रतिभागियों को जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा वहीं कुछ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 20 जून को होगी ।यह जानकारी नेहरु युवा केंद्र प्रतापगढ़ के जिला युवा अधिकारी राम गोपाल चौहान एवं नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी शिवम् यादव ने दी है उन्होंने बताया है कि प्रतियोगिताओं के पहले तीन विजेताओं को सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा l यह प्रतियोगिता कुल 3 राउंड्स में खेली जाएंगी। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से ऊपर के बच्चे वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक सभी पंजीकरण कर क्विज खेल सकते हैं अधिक जानकारी के लिए www.gangaquest.com पर जा के हासिल करी जा सकती है और क्विज़ खेलने के बाद आकर्षक सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं । यह खबर नेहरु युवा केंद्र प्रतापगढ़ शिवम् यादव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे प्रतापगढ़ के द्वारा दी गई है ।