महिलाओं का जहां होता है सम्मान वहां होती है समृद्धि – राजकुमारी रत्ना सिंह
प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ के तेजगढ़ एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन समाज सेविका प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएओं ने प्रति भाग किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित रही पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि समाज में आज महिलाएं अपने बलबूते पर खड़ी होकर एक सशक्त भूमिका निभा रही हैं। इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता का संदेश जाता है। हर जाति धर्म वर्ग के लोग एवं गरीब अमीर एक साथ बैठकर के आज यहां पर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और पूजन में भाग ले रहे हैं। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज सदैव सुख शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण होता है। आयोजक श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं सुरेंद्र सिंह द्वारा आई हुई महिलाओं को पीत वस्त्र प्रदान किया गया।
महिला मोर्चा की अध्यक्षा दर्शन सिंह, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश हरिओम मिश्रा, जिलाध्यक्ष रघुवंशी, जिला प्रभारी सिंधुजा मिश्रा, धर्माचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय अनिरुद्ध रामानुज दास, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, संतोष दुबे पूर्व सभासद, विवेक उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राघवेंद्र शुक्ला राजेश सिंह अभय राज सिंह सुदीप पाण्डेय, भूपेश पाण्डेय, डी पी इंसान, गप्पू तिवारी, हरकेश सिंह एडवोकेट, संतोष पाण्डेय सहित बहुत संख्या में महिला – पुरुष उपस्थित रहे।