पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पर डटे वाराणसी के पत्रकार, जयशंकर के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग

पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पर डटे वाराणसी के पत्रकार, जयशंकर के कातिलों की गिरफ्तारी को पत्रक…

वाराणसी। भदोही के निर्भिक पत्रकार और पत्रकार प्रेस परिषद के मंडल अध्यक्ष रहे जयशंकर दुबे की हुई साजिशन हत्या की घटना के आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर आज दिनांक 20 फरवरी 2021 को पत्रकार प्रेस परिषद वाराणसी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसंपर्क कार्यालय पर उपस्थिति जताकर पत्रकार जयशंकर दुबे प्रकरण में पत्रक सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही दो घटनाओं की खबर उजागर करने के दौरान साजिशन हत्या का शिकार बने जयशंकर के कातिलों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग भी की। इस दौरान अंजनी राय मंडल प्रभारी, योगेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष,देवेंद्र पांडेय, राकेश सिंह ,धर्मेंद्र सिंह अरुण सिंह डॉ अभय श्रीवास्तव अरुण पटेल अखिलेश सिंह,नीतीश वर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads