विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
क्षेत्र के विद्यालय में हुई प्रदर्शनी की हो रही चहुंओर प्रशंसा
जिला संवाददाता,
प्रतापगढ़। विज्ञान दिवस पर बच्चों ने प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्षेत्र के शांति देवी मोती लाल यादव इंटर कॉलेज नरहरपुर व मंगला देवी जगतपाल यादव इंटर कॉलेज भगवान दास के संयुक्त तत्वावधान में दोनों विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर कई मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री मोती लाल यादव तथा प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप यादव ने किया। विज्ञान व गणित प्रदर्शनी मे लगे सभी माडल पूर्व प्राध्यापक व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति सुरेश प्रसाद पाण्डेय, सूर्य बली यादव कृष्णा प्रसाद यादव द्वारा खूब सराहे गये। कक्षा 9 की छात्रा सिमरन बानो प्रदूषण तथा विज्ञान से हानि और लाभ बताकर खूब वाहवाही लूटी। प्रिया शर्मा सभी ग्रह का सुंदर चित्रण के बनाया, करीना बानो मानव कंकाल का चित्रण कर जानकारी दी। माधुरी शर्मा ने पाइथागोरस तथा लकी यादव हर्षिका मिश्रा ने भारत के नक्शे पर सभी राज्य व जिलो को प्रदर्शित किया। सागर पांडेय पृथ्वी संरचना ,शिवांश पांडेय और इरम बानो पौधा संरचना, शुभी पांडेय प्रकाश संश्लेषण, इरम हाशमी मानव नेत्र की संरचना कर उसकी खूबियां बताईं। सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चो कि खूब सराहना की ।इस मौके पर – चंद्रबली यादव, रूकैया बानो, मधु पांडेय, वंदना पांडेय, विवेक दुबे, सुषमा मिश्रा, बृजेश पटेल प्रदीप गुप्ता, अनीता यादव पूनम गौतम सीमा बर्मा अभिषेक रमन, शमीमा बानो, रंजू विश्वकर्मा, सच्चिदानंद ,संतोष यादव आदि मौजूद रहे।