प्रयागराज-माघ मेला में गिरोह बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज माघ मेला में गिरोह बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश प्रयागराज पुलिस ने माघ मेले में ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आपको बता दें तीनों आरोपी मेले में सीधे-साधे लोगों को अपना शिकार बनाया करते थे! ठगी व लूटपाट किया करते थे पुलिस को इनकी तलाश थी जहां परेड ग्राउंड में पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है
वही आपको बता दें इन तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 नोट 50 रियाल के और 6 जिंदा देसी बम भी बरामद किए हैं
रहीम कुरैशी मोहम्मद आलम मोहम्मद फिरोज तीनों आरोपियों को 6 जिंदा देसी बम के साथ पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है वही आपको बता दें इन आरोपियों का कई दूसरे मामलों में भी अपराधिक इतिहास रहा है और जनपद के दूसरे थाने में भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है! जहां आज लगभग 5:00 बजे कीडगंज पुलिस ने परेड ग्राउंड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads