सारी सृष्टि ही जिनकी इच्छा से चलायमान है उन्हे हम क्या देंगे-अशोक खत्री

कार्यालय संवाददाता

सारी सृष्टि ही जिनकी इच्छा से चलायमान है उन्हे हम क्या देंगे-अशोक खत्री

प्रयागराज मऊआइमा!सारी सृष्टि ही जिनकी इच्छा से चलायमान है उन्हे हम क्या निधि देंगे | 15 जनवरी से रामदूत हर दरवाजे पर पहुँच रहे हैं,उन्हें रुपये भले 10 ही दे देना लेकिन सम्मान पूरा देना | क्योंकि इस अभियान के पीछे सैकड़ों साल का संघर्ष है और तब का है जब भाजपा,कांग्रेस और आरएसएस भी नहीं थे | इसलिए रामभक्तों का सम्मान राजनैतिक द्वेष से ऊपर उठकर करना और बताना अपने बच्चों को कि कैसे बहुसंख्यक होकर भी हमने 500 साल इंतजार किया, प्राण आहुतियां दीं अपने आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उनकी जन्मभूमि पाने को । उक्त बातें भाजपा व संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन कर चुके,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मऊआइमा नगर, आईटी सेल जिला प्रमुख निमिष खत्री के पिता,डॉक्टर अशोक खत्री ने मंडल अध्यक्ष मऊआइमा नगर शारदा प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में नगर पंचायत मऊआइमा में शुरू हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान के अवसर पर कहीं | वहीं शारदा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि यह अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू हुआ है और माघी पूर्णिमा तक चलेगा | इस अभियान के दो चरण हैं,प्रथम चरण में संकलन चेक के माध्यम से होरहा है और दूसरे चरण में कूपन के माध्यम से होगा |
इस अवसर पर निमिष खत्री, लालजी मौर्य,जयप्रकाश नारायण,हरिगोविंद पटेल,अशोक केसरवानी,संदीप,एडवोकेट शशांक मिश्रा,जगदीश खत्री,राहुल शुक्ला,राजेंद्र यादव समेत भाजपा व संघ के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads