कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था

कार्यालय संवाददाता

विहार, प्रतापगढ़ ।सप्ताह भर से आसमान में लगातार कोहरे की चादर तनी होने तथा हाड़ कपाने वाली ठंड के बावजूद भी मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने जाने वालों की भीड़ कम नहीं हुई।भयानक शीत लहरी के बावजूद भी रेलवे स्टेशन और बस स्टाफ पर गंगा स्नानार्थियों की भीड़ रही।कोहरे के चलते ठंड में भारी इजाफा हुआ है। गुरुवार को मकरसंक्रांति के अवसर पर ठंड में बढ़ोत्तरी देखी गयी।आसमान में छाये घने कोहरे की वजह से गलन भी अधिक थी।ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।कोहरा की वजह से प्रयागराज अयोध्या व लखनऊ वाराणसी राजमार्ग सहित नगर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।मकर संक्रांति के अवसर पर जिले से भारी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जाते है।नगर के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराये जाने से प्रयागराज जाने वाले स्नानार्थियों को राहत मिली।श्रद्धालुओं की भीड़ रोडवेज बसों अथवा निजी वाहनो से प्रयागराज स्नान के लिए जाती दिखी।घने कोहरे और हाड़ कपाने वाली ठंड में भी लोगों की आस्था भारी पड़ी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads