प्रयागराज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्यालय संवाददाता

भीषण ठण्ड पर भारी आस्था

उत्तर प्रदेश प्रयागराज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पूरे देश में आज मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है,तो वहीं यूपी के तीर्थराज प्रयागराज में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संगम में आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ है।गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर अलग ही छटा इस मौके पर दिखाई दे रही है। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का यहां आना शुरू हो गया था। भारी संख्या में साधु संत और श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घाटों पर अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है। जहां लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं और खिचड़ी, गुड़ और तिल का दान भी कर रहे हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी और गुड़ तिल दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।संगम तट पर कल्पवास करने और संगम में स्नान कर दान पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संगम में स्नान और दान का विशेष महत्व है,क्योंकि आज के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य के उत्तरायण होने पर मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads