नव नियुक्त पुलिस कप्तान ने किया थाने का निरीक्षण
विहार, प्रतापगढ़ । जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा लगातार विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार सुबह बाघराय थाने पर पहुंच कर किया निरीक्षण ।लंबित मामलों की विवेचना हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर के लिए थानाध्यक्ष को किया निर्देशित, साथ ही थाने मे साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए दिए आदेश । पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति जो भी थाने पर आए उसे समुचित न्याय मिले यही मेरा पहला उद्देश्य है । अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।
Tags
उत्तर प्रदेश