जैविक खेती पर दें बल एंव स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग – अजय कुमार
पट्टी के दिलीपपुर मे आयोजित हुआ युवा किसान सम्मेलन
पट्टी, प्रतापगढ़ । स्वामी विवेकान्द की जयन्ती पर पट्टी क्षेत्र के रानी राजेश्वरी इन्टर कालेज दिलीपपुर मे आयोजित हुआ युवा एंव किसान सम्मेलन ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के संगठक अजय कुमार जी एंव विशिष्ट अतिथि के रुप मे स्वदेशी जागरण मंच के विभाग सह संयोजक पंकज मिश्र गाना ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम मे मुख्य रुप अतिथि के रुप मे बोलते हुए अजय कुमार ने कहा कि हम सभी अपने देश के निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें और अपने क्षेत्रीय उत्पाद को बढ़ावा दें साथ ही उन्होने जैविक कृषि करने पर पर बल देते हुए किसानों को, कैसे कम लागत पर कृषि संबंधी संसाधन उपलब्ध होगें तथा किसानों को कृषि भूमि के स्वास्थ्य को कैसे ठीक कर उस जमीन से जहरीले रसायनों को खत्म कर उपज बढ़ाया जाय इसके लिए आसान तरीके बताए साथ ही खेतों मे जैविक तरीके से निर्मित खाद का उपयोग करने को कहा । कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप मे बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच के विभाग सह संयोजक पंकज मिश्र गाना ने उपस्थित लोगों से स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण एंव उनके उपयोग करने पर बल दिया साथ ही उन्होने स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12 जनवरी 1863 मे भारत के कोलकाता मे जन्मे क्रान्ति नायक के बचपन का नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था उन्होने पूरे विश्व मे भारत के आध्यात्म का डंका बजाया और भारत के कीर्तिमान को बुलंद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेन्द्र पति त्रिपाठी विभाग विचार प्रमुख ने एंव आए हुए अतिथियों के प्रति आभार स्वदेशी जागरण मंच विचार बुद्धि प्रमुख के हेमन्त पान्डेय ने व्यक्त किया ।संचालन जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच दत्तात्रेय पाण्डेय ने किया । इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश तिवारी, छेदीलाल, सुबेदार सिंह, अजय मिश्र, सूर्यबली यादव, जमुना प्रसाद, प्रदीप कुमार, विवेक कुमार द्विवेदी, श्याम नारायण तिवारी, सुरेश कुमार द्विवेदी, राजेश गौतम, प्रमोद कुमार मिश्र, शिवकुमार दुबे, दयाशंकर दुबे, संजय कुमार मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे ।