प्रयागराज: साइबर फ्रॉड में कटे ₹44,000 वापस दिलाए, थाना सोरांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रयागराज। थाना सोरांव पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित को साइबर फ्रॉड में कटे ₹44,000 वापस दिलाए हैं।
शिकायतकर्ता श्याम सिंह पटेल पुत्र शिवमूरत पटेल, निवासी अकारीपुर थाना सोरांव, के खाते से ऑनलाइन ठगी के जरिए 44,000 रुपये कट गए थे। इस पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33109250131328 दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही थाना सोरांव साइबर सेल टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई गई।
आवेदक का आभार
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित श्याम सिंह पटेल ने थाना सोरांव पुलिस व प्रयागराज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम का योगदान
उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह
महिला उपनिरीक्षक रश्मि पटेल
कांस्टेबल ग्रेड-ए अनुराग दुबे
कांस्टेबल शिवरतन
पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्यवाही से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है और स्थानीय लोगों में साइबर अपराध के खिलाफ विश्वास भी मजबूत हुआ है।
Tags
क्राइम