Nagar nikay chunav मऊआइमा सपा भाजपा में सीधी टक्कर,मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कैसे खिलेगा कमल

मऊआइमा सपा भाजपा में सीधी टक्कर,मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कैसे खिलेगा कमल

प्रयागराज : नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है, प्रयागराज की सबसे बड़ी मुस्लिम बहुल आबादी वाली टाउन एरिया मऊआइमा सुर्खियों में है ? मऊआइमा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सपा सीधी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है! मऊआइमा में तीन बार लगातार सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी,दो बार शोएब अंसारी ने तो महिला सीट होने की वजह से एक बार शोएब अंसारी की पत्नी फातिमा अंजुम ने बंपर जीत हासिल की,शोएब अंसारी एक बार फिर चुनावी मैदान में है, सपा के टिकट पर मऊआइमा के पूर्व चेयरमैन शोएब अंसारी चुनावी मैदान में हैं, 15 साल के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं,

भाजपा सपा के बीच हो सकती है कांटे की टक्कर ?.

मऊआइमा मुस्लिम बहुल क्षेत्र है सपा बसपा का गढ़ कहा जाता है इसके बावजूद भी इस बार चुनावी समीकरण बदल सकते है, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचा है, मुफ्त राशन हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिला है, भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है.
मऊआइमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वालों की होड़ लगी है,नौशाद राइन मोहम्मद आलम देव नारायण मौर्य उर्फ मुन्नू मौर्य ने बीजेपी सिंबल के लिए आवेदन किया है,

मोहम्मद आलम की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, ऐसे में पार्टी अगर मोहम्मद आलम को अपना प्रत्याशी बनाती है तो मऊआइमा जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना है,
मोहम्मद आलम के बीजेपी के चुनाव लड़ने के ऐलान से ही मऊआइमा की राजनीति गरमाई है. जनता बदलाव की ओर देख रही है, ऐसे में पार्टी आलम जैसे मजबूत दावेदार पर दाव लगाती है तो मऊआइमा में चुनावी समीकरण बदल सकते है सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads