असद और गुलाम का एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, अतीक के बेटे को मिट्टी में मिला दिया,


मुदस्सिर खान प्रयागराज :बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है। असद का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ ने किया। झांसी मे हुए इस एनकाउंटर में शूटर गुलाम भी मारा गया है।यूपी एसटीएफ की टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसी विमल कर रहे थे। दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है।यूपी एसटीएफ ने पहले इन दोनों को चेतावनी दी लेकिन दोनों ने उनपर फायरिंग कर दी, इसके बाद जवाबी कार्रवाई में यूपी एसटीएफ ने इन दोनों को मार गिराया। यूपी एसटीएफ ने इस एनकाउंटर के बाद घटना स्थल से विदेशी हथियार बरामद किए है|अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।

*अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम में कुल 12 सदस्य शामिल थे।* 

*टीम में दो डिप्टी एसपी, दो कमांडो, दो इंस्पेक्टर, एक एसआई और पांच हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे।*

सफेद कपड़ों में बाहुबली माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और काले कपड़ों में अतीक का शूटर गुलाम है |झांसी में इन दोनों को मिट्टी में मिला दिया गया |अतीक व अशरफ को एनकाउंटर की खबर मिलते ही प्रयागराज कोर्ट में  ही रोने लगे और अतीक चक्कर खा कर गिर पड़ा ।
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम में कुल 12 सदस्य शामिल थे।
टीम में दो डिप्टी एसपी, दो कमांडो, दो इंस्पेक्टर, एक एसआई और पांच हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads