खत्म होने की कगार पर पावरलूम के कारखाने,बेरोजगारी की दहलीज पर बुनकर

खत्म होने की कगार पर पावरलूम के कारखाने,बेरोजगारी की दहलीज पर बुनकर

प्रयागराज : प्रदेश में लाखों बुनकरों के व्यवसाय का जरिया पावरलूम है, यूपी के कई जिलों में पावर लूम के हजारों कारखाने हैं, हजारों कारखानों में लाखों लोग काम करते हैं, बीते कुछ सालों में पावर लूम के कारखाने सिमटते जा रहे हैं, देश के दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा यूपी के पावर लूम व्यापार पर ग्रहण सा लग गया है, धीरे-धीरे कारखानों की संख्या घटती जा रही है पावर लूम के कारखाने बंद हो रहे हैं,पावर लूम में काम करने वाले मजदूर बेरोजगार होते जा रहे हैं,
प्रदेश में कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला व्यवसाय पावरलूम के कारखाने है, पावर लूम के कारखानों में लाखों लोग काम करते हैं,वही अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की संख्या इससे भी कहीं अधिक है,बीते कुछ वर्षों में यूपी के बुनकर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं! इसमें मुख्य तौर पर बिजली के कनेक्शन पर पावर लूम के संचालन में फ्लैट रेट से मिलने वाली बिजली की दरें हैं,

पूर्व सरकारों में पावर लूम को बढ़ावा देने के लिए बिजली की दरों में सब्सिडी देकर ₹65 एक पावरलूम पर बिजली का बिल की योजना थी,जिसका लाभ बुनकरों तक पहुंच रहा था|

2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से बुनकरों को पावर लूम पर मिल रही बिजली के बिल में सब्सिडी खत्म होने का भय सताने लगा,बुनकरों ने बीच-बीच में हड़ताल कर प्रदर्शन किया और पूर्व के भांति पावर लूम पर बिजली के बिल में मिल रही सब्सिडी को आगे भी बहाल रखने की बात कही|

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर 1 अप्रैल 2023 से बुनकरों की सुविधा के लिए नए नियम लागू कर दिए है! जिसके तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुनकरों को पावर लूम पर अलग-अलग फ्लैट रेट पर बिजली मुहैया कराई जाएगी,

शहरों में 5 किलो वाट कनेक्शन पर आधा हॉर्स पावर पर 400 और 1 हॉर्स पावर पर ₹800 के हिसाब से बिल देना होगा. ग्रामीण इलाकों में यह 300 और ₹600 होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अटल बिहारी वाजपेई पावर लूम विद्युत फ्लैट रेट योजना को मंजूरी दी गई!

नए नियम को 1 अप्रैल 2023 से लागू कर दिया गया है, नए नियम लागू होने से बुनकरों की चिंता बढ़ गई है, 

प्रयागराज के मऊआइमा में भी हजारों की संख्या में पावर लूम चलते है, मऊआइमा में दूरदराज के मजदूरों को पावर लूम के कारखानों में रोजगार भी मिलता है। कई कई किलोमीटर से लोग आते हैं कारखाने में काम करते हैं। नए नियम लागू होने के बाद मऊआइमा में भी बुनकर डरा सहमा हुआ है। लोगों का कहना सरकार की बिजली सब्सिडी की नई नीति से कारखानों पर ताला लटक जाएगा हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे,

मऊआइमा बुनकर एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट फारूक अंसारी ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहा है की सरकार की नई योजना से बुनकर सड़क पर आ जाएगा, कारखानों में ताला लटक जाए गा, पावर लूम व्यवसाय पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है सरकार की इस नई योजना से बुनकर मजबूर होकर कारखानों में ताला लगा कर बिजली का कनेक्शन कटवाने पर मजबूर होगा बेरोजगारी बढ़ेगी सरकार से अपील करता हूं इस फैसले पर पुनः विचार किया जाए.
समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव उमैर जलाल ने बात करते हुए कहा, सरकार एक तरफ मुस्लिम पसमांदा समाज को जोड़ने की बात कह रही है,सबका साथ सबका विकास का नारा दिया जा रहा है,यूपी में बुनकर बेरोजगारी की कगार पर खड़ा है, सरकार ने बिजली फ्लैट रेट में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार की नई योजना से बुनकर और भी पीछे जाए गा। मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूं कि पूर्व की सरकार में जिस रेट पर बिजली मिलती थी उसे कायम रखा जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads