गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जा रही सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को किया गया हाउस अरेस्ट।
धर्मेंद्र सोनकर : कौशांबी महोत्सव के आयोजन के दौरान उद्घाटन करने पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जा रही सिराथू विधानसभा से सपा गठबंधन से विधायक पल्लवी पटेल को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है । इस पूरे मामले में विधायक पल्लवी पटेल ने कहना था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कौशांबी महोत्सव में पहुंचकर देश के गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है किंतु मुझे ऐसा करने से रोका गया। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमलावर होते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है मुख्यमंत्री से लेकर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं मेरे जाने से कहीं उनकी पोल पट्टी ना खुल जाए इस डर से उन्होंने पुलिस प्रशासन को भेजकर मुझे हाउस अरेस्ट करवा दिया है।
Tags
शहर और राज्य