मऊआइमा जन-जन की समस्या का होगा समाधान,राहुल ठाकुर

जन-जन की समस्या का हो समाधान राहुल ठाकुर

प्रयागराज मऊआइमा नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनावी चर्चा तेज हो गई है, आरक्षण के आधार पर प्रत्याशी अपना अपना दाव ठोक रहे है। प्रयागराज की सबसे पुरानी नगर पंचायत मऊआइमा से बीजेपी से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले राहुल ठाकुर अब मऊआइमा नगर पंचायत वार्ड नंबर चार मौलाना से सभासद का चुनाव लड़ेंगे। राहुल ठाकुर पार्टी संगठन से भी जुड़े हैं, पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं, पार्टी राहुल ठाकुर को अपना उम्मीदवार बना सकती है।


आरक्षण की पहली सूची में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य सीट थी, राहुल ठाकुर ने मऊआइमा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए दम भरा था और बीजेपी सिंबल के लिए पार्टी में आवेदन भी किया था, हाईकोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगा दी थी, सरकार ने टीम गठित करके ओबीसी आरक्षण के आधार पर आरक्षण सूची हाई कोर्ट में दाखिल की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सूची पर मोहर लग दी, आरक्षण की नई सूची में मऊआइमा अध्यक्ष पद सीट पिछड़ा वर्ग होने से राहुल ठाकुर ने अब मऊआइमा नगर पंचायत से वार्ड नंबर 4 मौलाना से सभासद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वार्ड नंबर 4 में राहुल ठाकुर प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं, मऊआइमा अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए मोहम्मद आलम राहुल ठाकुर नौशाद राईन निमेष खत्री ने आवेदन किया था, ऐसे में बीजेपी के सिंबल पर मोहम्मद आलम का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है पहले से ही आलम की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, बीजेपी सिंबल पर आलम के चुनाव लड़ने से लोग बदलाव की ओर देख रहे थे,

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads