मऊआइमा थाना सोरांव सर्किल में फिर हो सकता है शामिल,एमएलसी निर्मला पासवान की पहल का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

मऊआइमा थाना सोरांव सर्किल में फिर हो सकता है शामिल,एमएलसी निर्मला पासवान की पहल का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

प्रयागराज मऊआइमा सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मऊआईमा थाना पुनः जुड़ेगा सोराँव सर्किल से *भाजपा एमएलसी निर्मला पासवान की पहल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लिया संज्ञान* *बीते दिनों मऊआईमा थाने को फूलपुर सर्किल से जोड़ दिया गया था* *स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा का एमएलसी ने लिया संज्ञान* आईटी सेल जिला संयोजक निमिष खत्री मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला समेत तमाम स्थानीय बीजेपी नेताओं  ने स्थानीय लोगों को हो रही कठिनाई से एमएलसी को कराया अवगत. एमएलसी ने दिया था आश्वासन निर्मला पासवान ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को मऊआइमा क्षेत्र के लोगों को हो रही असुविधा से कराया अवगत, मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही मऊआइमा थाना फिर से सोरांव सर्किल में जुड़ सकता है,

हालांकि अभी तक किसी तरीके की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही इस मामले पर पुलिस कमिश्नरेट  प्रयागराज की तरफ से कोई जवाब आया है।

लेकिन पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद मऊआइमा थाना सोरांव सर्किल से हटाकर फूलपुर सर्किल कर दिया गया था, तब से समय-समय पर लोग आवाज उठा रहे थे और मऊआइमा थाना को फिर से सोरांव सर्किल में जोड़ने की बात कर रहे थे


Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads