सोरांव के लोगों की पहली पसंद बने सत्यवीर मुन्ना. सपा के टिकट पर फिर लड़ सकते हैं चुनाव

सोरांव के लोगों की पहली पसंद बने सत्यवीर मुन्ना. सपा के टिकट पर फिर लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश प्रयागराज 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है। कई छोटे दल सपा के साथ आ रहे हैं तो कई नेता भाजपा बसपा कांग्रेस को छोड़कर सपा में शामिल हो रहे हैं। लगातार समाजवादी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है।ऐसे में प्रयागराज कि सोरांव विधानसभा में पार्टी के उम्मीदवार को लेकर चर्चा जोरों पर है।
2012 विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर विधायक बने सत्यवीर मुन्ना पर पार्टी फिर दिखा सकती है भरोसा।
सपा नेता सत्यवीर मुन्ना 2012 विधानसभा चुनाव में सोरांव विधानसभा से विधायक बने सत्यवीर मुन्ना ने कई बड़ी योजनाओं को अपने क्षेत्र में लाया जो जनता का भरोसा जीत पाने में कामयाब साबित हुए
2017 विधानसभा चुनाव में सत्यवीर मुन्ना फिर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। भाजपा और अपना दल एस गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज सोरांव विधानसभा से विधायक बने।
ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव में सोरांव विधानसभा से सपा से कई और उम्मीदवार है जो टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। जिस पर पार्टी द्वारा मंथन चल रहा है।
लेकिन आपको बताते चलें 2017 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सत्यवीर मुन्ना जनता के बीच बने रहे हर अच्छे और बुरे वक्त में सत्यवीर मुन्ना लोगों के साथ खड़े रहे।सत्यवीर मुन्ना लगातार क्षेत्र का दौरा भी करते रहे।क्षेत्र में कोई भी घटना होने पर सत्यवीर मुन्ना अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए। कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जहां किसी भी तरह की घटना हो जाने पर सबसे पहले सत्यवीर मुन्ना लोगों की मदद के लिए सामने आए लोगों का भरोसा जीत पाने में सत्यवीर मुन्ना कामयाब साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं

5 साल विधायक ने रहकर भी क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर काम करने वाले नेता को जनता का प्यार और विश्वास मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

जिसके चलते माना जा रहा है पार्टी इस बार भी सत्यवीर मुन्ना पर ही भरोसा दिखा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads