भाजपा के उदय,ढलान और शीर्ष के साक्षी रहे कल्याण सिंह -अनीता सिंह

भाजपा के उदय,ढलान और शीर्ष के साक्षी रहे कल्याण सिंह -अनीता सिंह

राममंदिर आंदोलन के पुरोधा कहे जाने वाले कल्याण सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में एक थे. उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका कद काफी बड़ा था. वह भाजपा के उदय, ढलान और शीर्ष के साक्षी रहे. उनके कार्यकाल में पार्टी फर्श से अर्श पर पहुंची. उन्होंने अपने अंतिम समय में भाजपा को शीर्ष स्तर पर पहुंचते देखा हैं |
कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे. उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए. उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा | उक्त बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने जन संपर्क कार्यालय भाजपा मऊआइमा में आयोजित पूर्व मुख्यमंन्त्री कल्याण सिंह की शोकसभा के दौरान कहीं |
सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला ने की तथा संचालन महामंत्री जयप्रकाश पटेल ने किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु देव प्रसाद,हिन्दू अभिषेक यादव,मिठाई लाल,रामसुंदर मिश्रा,अजय निर्मल,राजेंद्र यादव,अभयराज सिंह,चंद्रशेखर पांडेय आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads