पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा का वाराणसी दौरा, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
यूपी के वाराणसी में पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन आगामी सितंबर के माह में होना है!
राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा जहां पूर्वांचल के वाराणसी मंडल के पत्रकार विकास परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा का स्वागत किया,
आपको बताते चलें यूपी के वाराणसी में सितंबर के महीने में पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम होना है जिसकी तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय सचिव यूपी प्रदेश प्रभारी डीके मिश्रा पहुंचे डीके मिश्रा ने वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा भी लिया, संगठन के दूसरे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की,
इस बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन सकुशल संपन्न इसको लेकर चर्चा की गई और डीके मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निर्देशित भी किया/