दो हत्याओं से सहमा सोरांव, जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
सोरांव । दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई l सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई l ग्रामीणों व परिजनों द्वारा किसी भी स्थिति में शव उठाने को तैयार नहीं थे l घंटों बाद अपनी मांग को रखते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया गया l बताया जाता है कि सोरांव थाना अंतर्गत ग्राम सभा चांदपुर सराय के मजरा मनी का पूरा निवासी देवनारायण (30) पुत्र त्रिवेणी पटेल अपनी पत्नी रंजना देवी (28)पति देव नारायण और अपने मासूम बच्चे दिवांशू (10 )माह के साथ बरामदे में सो रहा थे । कि मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार देवनारायण पटेल तीन भाईयों में सबसे छोटा है l देवनारायण की शादी करीब 5 वर्ष पहले नवाबगंज क्षेत्र के घोसियाना गांव में हुई थी। देवनारायण पटेल अपनी रोजी रोटी के लिए एक राइस तथा एक जन सेवा केंद्र दिवांशू के नाम से चला रखा था। बुधवार की सुबह 5 बजे देवनारायण की भांजी दिवांशू को खेलाने के लिए जब गई तो देखा कि उसके मामा देवनारायण लकडी के तख्ते पर व मामी रंजना देवी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। यह देखकर भांजी जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो चीख-पुकार सुनकर अगल बगल के लोग जुट गए l सूचना सोरांव थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जयसवाल , क्षेत्राधिकारी सोरांव अमिता सिंह समेत कई थानों की पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी l जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद मांग पूरा करने का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l