प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने 21 सूत्री माँगों को लेकर ट्विटर पर किया आन्दोलन का शंखनाद

प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने 21 सूत्री माँगों को लेकर ट्विटर पर किया आन्दोलन का शंखनाद
🎪शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी महानिदेशक कार्यालय में देंगे धरना-  प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा
🎪शिक्षकों ने करीब 10 लाख ट्वीट कर 21 सूत्रीय माँगों को ट्विटर पर कराया ट्रेंड – माण्डलिक मंत्री बृजेश पाण्डेय

अलीम उद्दीन
राज्य ब्यूरो प्रमुख। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर प्रदेश भर के शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक विशेष शिक्षक रसोईया एवम् कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों ने आंदोलन के प्रथम चरण में  पुरानी पेंशन बहाली की माँग, प्रदेश के आकांक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की माँग, शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 शिक्षक हितों के विपरीत है जिसको वापस लिये जाने की माँग, शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवम् उपार्जित अवकाश दिये जाने जैसे 21 सूत्रीय प्रमुख माँगों को लेकर हैशटैग के द्वारा ट्विटर पर सुबह 11 बजे से अभियान चलाकर 10 लाख शिक्षक कर्मचारियों ने ट्वीट करके विश्व स्तर की ट्रेंडिंग में 21 सूत्रीय माँगों को ट्रेंड कराया एवम् आन्दोलन का शंखनाद किया है।
            उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक विशेष शिक्षक रसोईया एवम् कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग की उत्पीड़नात्मक
कार्यशैली से त्रस्त हैं। शासन द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन एवम् सवा लाख विद्यालयों में
प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर दिये गये। पिछले 5 वर्ष से किसी भी शिक्षक की पदोन्नति नहीं की गयी है। बेसिक शिक्षकों को मोबाईल लैपटाप तथा इण्टरनेट की सुविधा दिये बिना ही आनलाईन कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है। शिक्षा मित्रों को शिक्षक के पद से
हटा कर शिक्षा मित्र बना दिया गया। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार से घटाकर 7 हजार कर दिया गया। परिषदीय विद्यालय के विशेष शिक्षक एवं रसोईया आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के शिक्षक योग्यता होते हुए भी स्थायी शिक्षक से कम वेतन पा रहे हैं। तमाम ज्ञापन देने के बावजूद भी किसी भी संवर्ग की समस्याओं का निराकरण
नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में गत डेढ़ वर्ष से लगातार एस्मा लगाकर शिक्षक व कर्मचारी संगठनों को आन्दोलन करने से रोका जा रहा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक ही परिसर में कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक विशेष शिक्षक रसोईया एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं से सम्बन्धित 21 सूत्रीय ज्ञापन सरकार को भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी है। यदि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा आन्दोलन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने ही कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी महानिदेशक कार्यालय लखनऊ पर धरना
देंगे। हैशटैग अभियान को सफल बनाने में संगठन के लखनऊ मण्डल के माडलिक मंत्री एवम् उन्नाव जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय जिलाकोषाध्यक्ष विनोद तिवारी जिलामंत्री गजेन्द्र वर्मा जिला मीडिया प्रभारी मदन कुमार पाण्डेय बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष वेद नारायण मिश्रा सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह एवम् मंत्री धर्मेश श्रीवास्तव समेत जनपदीय पदाधिकारियों समस्त ब्लाक अध्यक्षों/मंत्रियों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads