प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा की अपराधियों को दो-टूक,या तो अपराध छोड़ दो या मऊआइमा।

प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा की अपराधियों को दो-टूक,या तो अपराध छोड़ दो या मऊआइमा

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 12 अभियुक्त जेल यात्रा पर रवाना

प्रयागराज

हत्या के प्रयास में वांछित 12 अभियुक्तों को मऊआइमा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर वांछित अभियुक्त वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज मऊआइमा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है |

आपको बता दें 24 घंटे के भीतर ही हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 12 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने 20/06/2021 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 352/21 धारा 147 148 307 323 504 506 तथा मुकदमा संख्या 353/21 के तहत धारा 147 148 307 323 452 504 506 के मामले में वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही आज सुबह लगभग 9:00 बजे ग्राम मूल्हापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

मऊआइमा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या मऊआइमा |

जेल भेजे गए सभी वांछित आरोपियों के नाम राजेश कुमार पुत्र राम बहादुर,फूल चंद्र पुत्र रामकुमार, रामजीवन पुत्र रामकुमार, नीरज कुमार पुत्र सालिकराम,राम आधार पुत्र स्वर्गीय जवाहरलाल, कमल पटेल पुत्र संतलाल,रामसूरत पुत्र संतलाल,रामसूरत पुत्र शीतलदीन, अर्जुन पुत्र राम मूरत पटेल, कमलाकांत पुत्र रामसूरत पटेल,सचिन उर्फ विवेक पुत्र रूप चंद पटेल तथा रोहित पटेल पुत्र बड़ेलाल पटेल |

आपको बता दें थाना प्रभारी मऊआइमा प्रदीप कुमार ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहां हैं जनपद के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मऊआइमा पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है/ प्रदीप कुमार ने अपराधियों को दो टूक जवाब देते हुए कहा है मऊआइमा थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अपराधिक घटनाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपराधी या तो अपराध छोड़ दे या फिर मऊआइमा छोड़ दे प्रदीप कुमार ने कहा मऊआइमा थाना क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे शांति व्यवस्था बनी रहे जो लोग शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेंगे या फिर अपराध या अपराधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ भी नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads