आखिरकार कई दिनों के किरकिरी के बाद वरूण हत्याकाण्ड के दो और आरोपी गये जेल

आखिरकार कई दिनों के किरकिरी के बाद वरूण हत्याकाण्ड के दो और आरोपी गये जेल

फिर भी पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

लालगंज, प्रतापगढ़। हदिराही के वरूण हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो नामजद आरोपियों को जेल भेजने में सफलता ली है। वहीं पीडित परिवार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस की भी मांग उठाई है। कोतवाली पुलिस वरूण हत्याकांड में अब तक सात नामजद आरोपियो मे से छः को जेल भेज चुकी है। हत्याकांड में पुलिस अज्ञात आरोपियो की भी पहचान करने में माथापच्ची मे जुटी बताई जाती है। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया को रविवार की रात सूचना मिली कि वरूण हत्याकांड के दो आरोपी रानीगंज अजगरा बाजार मे मौजूद है। आननफानन में कोतवाल ने फोर्स के साथ दबिश दी तो हत्याकांड के आरोपी निर्वाचित प्रधान महेन्द्र वर्मा व लक्ष्मण वर्मा रात्रि पौने दस बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इधर वरूण की हत्या से सहमे परिजनो ने डीएम से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मृतक के भाई कृष्ण कुमार तिवारी ने डीएम को दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा है कि अभी भी संदिग्धो की गतिविधियां परिवार पर सुरक्षा को लेकर चिंता बनाये हुये है। प्रार्थना पत्र में सुरक्षा के साथ शस्त्र लाइसेंस भी दिलाये जाने की मांग की गई है। कोतवाल का कहना है कि पीडित परिवार की सुरक्षा पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है। अफसरो के निर्देश पर लाइसेंस स्वीकृत कराए जाने की भी रिर्पोट भेजी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads