केजरीवाल सरकार के विधायक शोएब इकबाल बोले दिल्ली की स्थिति देखकर आ रहा है रोना प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन
दिल्ली की बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मटिया महल से केजरीवाल के विधायक शोएब इकबाल ने अपनी ही सरकार पर हमला बोल दिया शोएब इकबाल ने कहा कि आज मुझे दिल्ली की हालात देखकर रोना आ रहा है लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है लोग तड़प रहे हैं बच्चे तड़प रहे हैं मुझे आज आपने विधायक होने पर शर्म आ रही है हमारी कोई सुनने वाला नहीं है दिल्ली हाईकोर्ट प्रदेश के अंदर राष्ट्रपति शासन लगाए नहीं तो लाशें बिछ जाएंगी कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में अस्पतालों की बदहाल हालत और लोगों की रोजाना हो रही मौत से दुखी होकर आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है उन्होंने कहा कि मेरी दिल्ली हाईकोर्ट से अपील है कि वो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए शोएब इकबाल ने कहा कि मैंने ऐसे हालात कभी नहीं देखा. मुझे अपने एमएलए होने पर अफसोस है कि सत्ता साथ नहीं दे पा रही है. अगर अभी भी हालात काबू में नहीं किया गया तो यहां सड़कों पर हर तरफ लाशें बिछ जाएंगी