ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश प्रयागराज कोरोना संकट काल में प्रयागराज पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है! दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं! कालाबाजारी करने वाले अब हो जाएं सावधान प्रयागराज पुलिस ऐसे लोगों पर कर रहे ताबड़तोड़ कार्रवाई
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पांच ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 1ऑक्सीजन का एक भरा सिलेंडर और 4 खाली सिलेंडर के साथ तीन मोबाइल फोन एक चार पहिया वाहन पुलिस ने बरामद किया है
आपको बता दें मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने मानसरोवर चौराहे यूनियन बैंक के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है!
वही आपको बता दे आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है यूपी में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है यूपी के जिन शहरों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं ऐसे शहरों में प्रयागराज का भी नाम शामिल है ऐसे में ऑक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर प्रयागराज पुलिस की पैनी नजर है प्रयागराज पुलिस की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था जिस पर दवाओं और ऑक्सीजन जैसी मेडिकल सुविधाओं की कालाबाजारी करने वालों की शिकायत की जा सकती है! इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है