कालाकांकर के गंगा घाट पर मनाया गया आद्रभूमि दिवस
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन संरक्षण अधिकारी समेत उपजिलाधिकारी कुण्डा रहे मौजूद
पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के नेतृत्व मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
अरविन्द दुबे, ब्यूरो
प्रतापगढ़, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने देश को विशेष अभियान चलाकर प्रेरित किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं अक्षुण्ण रखने के साथ नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा को प्रदूषण से मुक्त करते हुए अविरल एवं स्वच्छ रखा जाए। इसी से प्रेरित होकर आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कालाकांकर गंगा घाट पर नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ रखने हेतु आम जनमानस को प्रेरित किया गया। इस परिपेक्ष में मेरी स्वैच्छिक संस्था कालाकांकर फाउंडेशन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए संगोष्ठी को सफल बनाया ।इस संगोष्ठी में मुख्य रुप से जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन संरक्षण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कुंडा एवं तहसीलदार कुंडा उपस्थित रहे ।पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने अतिथियों के प्रति स्वागत व आभार पूर्व राजकुमारी रत्ना सिंह ने ब्यक्त किया ।