मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का हो रहा चतुर्दिक विकास,निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरें होंगे
दैनिक सहारा जीवन संपादक ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
लखनऊ प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार सभी एक्सप्रेस वे पूरे होंगेlउन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे तथा डिफेन्स काॅरीडोर का कार्य प्रगति पर है l निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार सभी एक्सप्रेस वे पूरे होंगे lमुख्य सचिव ने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तीव्रता लाने के निर्देश दिए गए हैं,उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरा किया जा ने तथा प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग समयसारिणी निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज-वे का निर्माण माह नवम्बर 2021 तक पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है, उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति भी बढ़ाने के निर्देश दिये। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण, भूमि क्रय की प्रगति को बढ़ाने तथा इसके लिए जरूरी स्टाफ की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिये है, उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का अब तक लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज-वे का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में माह फरवरी 2022 तक तथा सम्पूर्ण प्रोेजेक्ट 30 सितम्बर 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति पर उन्होंने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, तथा शेष कार्य को बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मुख्य कैरिज-वे 31 मार्च 2021 तक पूरा हो जायेगा। सभी स्ट्रक्चर्स, आर.ओ.बी.फ्लाईओवर्स, दीर्घ सेतु, लघु सेतु आदि के कार्य तेजी से चल रहे हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे का कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा मुख्य कैरिज-वे का निर्माण माह मार्च, 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।गंगा एक्सप्रेस-वे के सम्बन्ध में बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण हेतु भूमि क्रय करने की कार्यवाही चल रही है तथा माह फरवरी 2021 तक 25 प्रतिशत भूमि की व्यवस्था हो जायेगी। डिफेन्स काॅरीडोर की प्रगति के बारे में उन्होंने बताया कि बंगलुरू में चल रहे एयरो इण्डिया-2021 में 4501 करोड़ रुपये निवेश के एमओयू साइन हो रहे हैं l