सरकार किसानों की आत्मा पर पहुंचा रही है चोट - सुशील तिवारी

सरकार किसानों की आत्मा पर पहुंचा रही है चोट – सुशील तिवारी

प्रयागराज । चाका ब्लाक स्थित चंदुपुर गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से जुड़ी तमाम समस्याओं , तीन कृषि काले बिल व उनपर मोदी सरकार का हठधर्मी रवैया पर चर्चा हुई।

चौपाल में आये ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए किसान नेता व यूपी  किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि सरकार खेती व किसानी पर पूंजीपतियों का दखल बढ़ाकर हिंदुस्तान की आत्मा पर चोट करने का प्रयास किया है।60%लोग कृषि पर आधारित है,तथा कृषि सुधार के नाम पर नए कानूनों को कोई नही चाहता,
किसान कांग्रेस सरकार के नापाक मनसूबे को सफल नहीं होने देगी।

जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस यमुनापार जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि तीनों कृषि कानून सरकार ने बिना किसान संगठनों व किसानों के सहमति से बनाया है। इस बिल का किसान कांग्रेस पूरी शिदत से विरोध करती रहेगी।
उपरोक्त अवसर पर सुशील तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस),जितेन्द्र कुमार राय (जिला अध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज), डॉ उमा शंकर गौतम (तहसील अध्यक्ष), सद्दाम हुसैन,डॉ सर्वेश सिंह,उमेश कुमार गौतम,कृष्ण सहाय, राम नाथ सिंह, सोहाली रुद्राणी,ज्ञानवती, सोनकली, विमलेश,मुन्नी देवी,कुसुम देवी, पृथ्वी देवी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads