कवियों ने गाया विविध गीत – गान, मेधाबियों का हुआ सारस्वत सम्मान
इन्द्रमणि त्रिपाठी ( नीरज ), संवाददाता
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़, ग्राम पंचायत हन्डौर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने विविध विषयों के गीत-गान से मौजूद श्रोताओं को भाव विभोर किया।भारत – भारतीय के इस कवि सम्मेलन में शिक्षार्थियों का सारस्वत सम्मान करके उनके मेधा बल को प्रोत्साहित किया गया। रुद्रा किसान विकास महासभा के अध्यक्ष समाज सेवक सुशील कुमार सिंह ने मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं पूजन करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया ।कहा कि कवि समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हैं। साहित्य देश के लिये उजाले का काम करता है। इसके बाद प्रताप बाराबंकवी ने वाणी वन्दना से कार्यक्रम को गति प्रदान किया।उनकी ससुराल यात्रा की कविता ने लोगों को जमकर हँसाया ।सोनभद्र के कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी पद्म ने अपने ओजस्वी गीतों से राष्ट्रभक्ति का संचार किया तो प्रयागराज के धनंजय शाश्वत ने हास्य कविताओं को पढ़ा।प्रयागराज के राजेन्द्र शुक्ल ने सरस गीतों से लोगों के मर्म का स्पर्श किया तो संयोजक अजय सोनी के सद्भाव के गीतों को खूब सराहा। लोकेश त्रिपाठी ने प्यार मुहब्बत का गीत गाया। कार्यक्रम के सूत्रधार, संचालक डा. रणजीत सिंह ने वीररस की कविताओं से श्रोताओं को आह्लादित किया।अध्यक्षता कर रहे ओम प्रसाद मिश्र ने प्रधान पर सटीक रचना का पाठ किया।
इस अवसर पर भारत-भारतीय के अध्यक्ष डा.रणजीत सिंह एवं रुद्रा किसान विकास महासभा के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कु.गरिमा सिंह आत्मजा भानु प्रताप सिंह निवासी हन्डौर, कु.आकांक्षा सिंह आत्मजा संजय सिंह हन्डौर, कु.शैलजा सिंह आत्मजा राकेश सिंह हन्डौर, कु.तनु मोदनवाल आत्मजा प्रहलाद मोदनवाल सगरासुन्दरपुर, मो.उवैद आत्मज मो.जावेद हन्डौर, सचिन शर्मा आत्मज राम नाथ शर्मा सगरासुन्दरपुर, हिमांशू त्रिपाठी आत्मज नीरज त्रिपाठी हन्डौर, कु.खुशी सिंह आत्मजा विजय प्रकाश सिंह गौराडाड़, कृष्ण कुमार सिंह आत्मज अरुण कुमार सिंह गौराडाड़, देव विक्रम सिंह आत्मज आशुतोष सिंह गौराडाड़ का उनकी मेधा शक्ति के लिए शील्ड, मेडल एवं अंग वस्त्र से सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर यादव का भी सारस्वत सम्मान किया गया ।इस अवसर पर समाजसेवी बीरू सिंह, प्रबीण सिंह’बोधाली’, अनंत बहादुर सिंह, जगदीश बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह, उमेश प्रताप सिंह, जगत बहादुर सिंह, राम अनुराग तिवारी, श्रीराम मिश्र,अशोक तिवारी, चंचल शुक्ल, सुनील शुक्ल, भानु दुबे, मो.कमाल, मो.सईद, इश्तिखार अहमद, मो.अनीश, रियाज, निजाम कुरैशी, मो.जावेद, प्रहलाद मोदनवाल, बड़े लाल वर्मा, अरबिन्द कुमार सिंह, छितानू वर्मा,पत्रकार अरविंद दुबे, राजीव तिवारी, कुलदीप तिवारी, कुलदीप शुक्ल सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।