सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन में संपन्न हुआ नेत्र शिविर एवं कंबल वितरण समारोह
242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल
इंद्रमणि त्रिपाठी नीरज संवादाता
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़, संगम यूथ फांउडेशन एवं सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने फीता काटकर किया। श्री मिश्र ने कहा कि इस तरह के शिविरों से क्षेत्र के गरीब असहायों का कल्याण होता है ।फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। नेत्र शिविर से क्षेत्र की गरीब जनता का निशुल्क परीक्षण कर इलाज करवाना अत्यंत उल्लेखनीय कार्य है।शनिवार को नौ बजे दिन से प्रारम्भ किये गए शिविर में कुल दो सौ बयालीस लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और क्षेत्र के उन्नीस गरीब असहाय लोगों को आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में गांव की तीन सौ पच्चीस विधवा, निराश्रित, असहाय लोगों कम्बल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सांसद संगम लाल गुप्ता के क्षेत्रीय प्रतिनिधि शिवम द्विवेदी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक ब्रम्हाकान्त द्विवेदी ने सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, समाजसेवी संजय शुक्ल, लल्लू पाण्डे, राम नयन वर्मा, अशोक जायसवाल, रामराज पाण्डेय, उदयराज तिवारी, जाकिर अली, गोविन्द नारायण पाण्डेय, उमेश तिवारी, संजीव तिवारी, राजीव तिवारी, मुरलीधर उपाध्याय, कुलदीप शुक्ल सहित तमाम मौजूद रहे।