स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है - धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है – धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

अरविन्द दुबे, ब्यूरो

प्रतापगढ़। प्रतापगढ जिला कचहरी के पंडित मदन मोहन उपाध्याय सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ द्वारा चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर एक कार्यक्रम कृपा शंकर ओझा एडवोकेट लोकतंत्र रक्षक सेनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें चौरी चौरा कांड के शहीदों को धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इस देश को आजाद कराया उनके प्रति हम और यह राष्ट्र कृतज्ञ है। आज ठीक से 100 वर्ष पूर्व चौरी चौरा थाना सम्मिलित ग्राम के सामने से तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय महात्मा गांधी की जय के नारे लगाते हुए हैं सत्याग्रही जा रहे थे। जिन पर रामेश्वर सिंह दरोगा ने और उनके मातहत सिपाहियों ने गोली चलाया। जिसके कारण 26 सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए इतने में द्वारिका प्रसाद पांडे जिनके पैर में गोली लगी थी उन्होंने कहा कि अब कब तक चुप रहेंगे, आवाज में आवाज मिली लोगों ने चौरी चौरा थाना को घेर लिया। एक कनस्तर मिट्टी का तेल डालकर के थाने को फूंक दिया। जिसमें 23 दरोगा सिपाही और चौकीदार सहित लोग जलकर मर गए।
सत्र न्यायालय द्वारा 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई। बाद में बाबा माधव दास के अनुरोध पर पंडित मदन मोहन मालवीय ने हाई कोर्ट में पैरवी किया जिसमें 19 लोगों को फांसी कुछ लोगों को 7 वर्ष 5 वर्ष 2 वर्ष की सजा दी गई और अन्य लोगों को बरी कर दिया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी पंडित कृपाशंकर ओझा एडवोकेट, पंडित राम सेवक त्रिपाठी एडवोकेट लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं हरिहर प्रसाद ओझा अशोक शर्मा योगेश शुक्ला एडवोकेट आश्रित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा रमेश त्रिपाठी , आनंद पांडे एडवोकेट, नवीन सिंह आश्रित लोकतंत्र रक्षक सेनानी को अंगवस्त्रम माल्यार्पण एवं मां वाराही महात्मय की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कामरेड वृजनाथ ओझा एडवोकेट, गणेश नारायण मिश्र एडवोकेट, देवानंद त्रिपाठी एडवोकेट रामनिवास उपाध्याय एडवोकेट संतोष तिवारी एडवोकेट चिंतामणि पांडे रामपाल सिंह एडवोकेट अवधेश ओझा स्वामीनाथ शुक्ला एडवोकेट, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों को नमन किया। संचालन रमेश पांडे एडवोकेट ने किया तथा आए हुए अतिथियों के प्रति संगठन के राष्ट्रीय महासचिव योगेश शुक्ला एडवोकेट किसान ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads