स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी का शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान अविस्मरणीय - दिनेश तिवारी

स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी का शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान अविस्मरणीय – दिनेश तिवारी

प्रतापगढ़, ।रामदुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज सैफाबाद के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी का शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान अविस्मरणीय है उनकी शैक्षिक सेवाओं को क्षेत्र सदैव याद करता रहेगा। उक्त बातें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बाबा बेलखरनाथ धाम के सरायनानकार स्थित स्वर्गीय भागीरथी त्रिपाठी के आवास पर रविवार को श्राद्ध समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान जिला सचिव विकास पांडे ,विश्व दीपक मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम, विनय तिवारी उपसचिव, शिवम तिवारी सचिव, विपिन तिवारी उपाध्यक्ष, अल्ताफ हुसैन महासचिव , मयंक श्रीवास्तव सचिव ब्लॉक आसपुर देवसरा, राहुल दूबे महासचिव वि०स० पट्टी, शैलेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी ब्लॉक मंगरौरा समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे, उक्त जानकारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ बाबा बेलखरनाथ धाम के मीडिया प्रभारी आशुतोष तिवारी ने दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads