पर्यावरण की रक्षा हेतु आयोजित हुआ प्रकृति रक्षा यज्ञ
शेष नारायण यादव ( अजय ) संवाददाता
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़, पर्यावरण सेना के निर्देशन में सदर ब्लॉक के संसारपुर ग्राम में दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर समाज की अगुवाई में जगत कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रकृति रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया ।सभी लोगों ने यज्ञ की आहुतियां डाल कर स्वस्थ समाज और सुखी जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की। इस यज्ञ के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, पॉलीथिन का त्याग,पौधरोपण,बुजुर्गों के सम्मान सहित हरित परिवहन को बढ़ावा देने हेतु साइकिल चलाने हेतु संकल्पित किया गया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण बेहतर होता है।हमें हर क्षण प्रकृति की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण सैनिक दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपने प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का विशेष प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र, विद्या शंकर तिवारी (बबलू), सुरेन्द्र, अशोक कुमार दुबे, सत्येन्द्र दुबे, निमित्त श्रीवास्तव तथा जैम मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम मे गायत्री परिवार के बब्बू पांडेय का विशेष सहयोग रहा।