चौदह फरवरी को प्रतापगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों एंव स्कूल व कालेजों मे मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
संत आशाराम बापू के दिशा निर्देश पर 14 फरवरी को मातृ – पितृ पूजन दिवस के रुप मे मनाए जाने के लिए किया जा रहा है कार्यक्रम
प्रतापगढ़, संत आशाराम बापू के दिशा निर्देश पर देश के अलग – अलग हिस्सों मे उनके साधकों द्वारा जारी है 14फरवरी को वेलेंटाइन डे नही बल्कि मातृ – पितृ दिवस के रुप मे मनाए जाने को लेकर जनजागरण अभियान । देश की युवा पीढ़ी संस्कारी, संयमी बने माता पिता व गुरुजनों का आदर सम्मान करें इसलिए 14फरवरी को मातृ – पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर जनपद के लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर, कौशलेंद्र इंटर कॉलेज मनगढ़ कुंडा, सरदार पटेल इंटर कालेज, शिक्षा मंदिर इंटर कालेज पट्टी, आर.डी.आर.पी.एस.पी.जी कालेज मांधाता, सनराइज कान्वेंट पब्लिक इंटर कालेज मांधाता, राम प्रसाद इंटर कालेज पट्टी, भारत सिंह इंटरमीडिएट कालेज पट्टी, ज्योति विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल रानीगंज, आचार्य सतपथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामदेव तिवारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ए बी पब्लिक स्कूल रानीगंज, राम प्रसाद इंटर कालेज, संस्कार इंटर कालेज मांधाता, श्री बैजनाथ वर्मा बाल विद्या मंदिर वर्मा नगर, जनता इंटर कालेज आलापुर, डी.आर.एम.कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल सैफाबाद, श्रीमती पार्वती कमल बहादुर सिंह इंटर कालेज पट्टी, राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी, बलदेव प्रसाद चौरसिया इंटर कालेज पट्टी, ज्योति विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल रानीगंज, रामदेव तिवारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बसिरहा, ए. बी. पब्लिक स्कूल गौरा, श्री सुखराज सिंह ए. आई.सी. प्रतापगढ़,आर.जे. एकेडमी सिलौधी गौरा, जनता इंटर कालेज पट्टी, सुखराजी देवी बालिका इंटर कालेज पट्टी, जनता इंटर मीडिएट कालेज आलापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी, बलदेव प्रसाद चौरसिया इंटरमीडिएट कालेज पट्टी, ज्योति विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल रानीगंज सहित कई विद्यालयों मे जोधपुर के युवा सेवा संघ के अध्यक्ष किरण भाई एंव साधकों द्वारा मातृ – पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर दिया गया जन जागरण का सन्देश ।