लगातार कठिन परिश्रम से ही मिशन 2022 सफल होगा – दिनेश तिवारी
पट्टी, प्रतापगढ़, मिशन 2022 के तहत शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाभनपुर एवं रेडीगारापुर में मिशन 2022 को लेकर मुलाकात की ।इस दौरान ग्रामसभा बाभनपुर में पार्टी के पट्टी विधानसभा कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य शेरा वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा एवं ग्राम रेडीगारापुर में पट्टी विधानसभा के कोषाध्यक्ष अंगद पांडेय यहां पहुंच कर मिशन 2022 को सफल बनाने हेतु वहां उपस्थित लोगों से विचार विमर्श एवं चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने वहां उपस्थित सभी सम्मानित लोगों से अपील की कि आप सभी मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे, श्री तिवारी ने कहा कि लगातार कठिन परिश्रम से ही मिशन 2022 सफल होगा। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, सचिव राजेश सिंह, उप सचिव राकेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजन सिंह एवम आकाश वर्मा, आकाश सिंह, शानू सिंह राधेश्याम वर्मा, विक्की वर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अमित सिंह, कन्हैया लाल कनौजिया, चंदन कुमार रजक, चक्रवर्ती पांडे अवनीश बर्मा, राम सजीवन तिवारी ,एवं रवि बर्मा आदि मौजूद रहे।