कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज सोशल मीडिया पर छाए रहे सुरेंद्र चौधरी- समर्थक दे रहे हैं बधाई
उत्तर प्रदेश प्रयागराज भाजपा ने MLC चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की सूची की जारी, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति व सुरेन्द्र चौधरी UP से एवं सैय्यद शाहनवाज हुसैन बिहार से प्रत्याशी वही पार्टी ने प्रयागराज के सुरेंद्र चौधरी पर अपना भरोसा जताया है और सुरेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है


जिससे सुरेंद्र चौधरी के समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है विधान परिषद के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद से ही सुरेंद्र चौधरी का नाम आते ही समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता प्रयागराज के युवा नेता सुरेंद्र चौधरी को बधाई पे बधाई दे रहे हैं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जता रहे हैं जहां आपको बता दें पूरे दिन सुरेंद्र चौधरी सोशल मीडिया के फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप टि्वटर दूसरे प्लेटफार्म पर छाए रहे सुरेंद्र चौधरी के समर्थकों में जमकर उत्साह नजर आ रहा है खास तौर पर निमिष खत्री सुधीर मौर्य राहुल सिंह हरीश मौर्य राजीव शुक्ला दिलशाद अहमद ऋषि कुमार प्रजापति आदि लोगों ने सुरेंद्र चौधरी को बधाई भी दी है

वही आपको बता दें 2017 विधानसभा में बीजेपी ने प्रयागराज के सोरांव विधानसभा से सुरेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और अपना दल एस का गठबंधन भी था दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे जहां अपना दल एस पार्टी ने सोरांव विधानसभा से डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को अपना प्रत्याशी घोषित किया था या सीट अपना दल एस पार्टी किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती थी वही सोरांव विधानसभा में सुरेंद्र चौधरी की भी दावेदारी प्रबल थी जहां क्षेत्र में सालों मेहनत करके सुरेंद्र चौधरी को पार्टी की तरफ से यह मौका मिला था!
राजनीतिक उलटफेर के चलते किसी भी कीमत पर अपना दल एस पार्टी इस सीट को छोड़ना नहीं चाहती थी! गठबंधन के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा सुरेंद्र चौधरी पर दबाव बनाकर पार्टी के लिए अपना दल एस पार्टी को समर्थन करने के लिए कहा गया सुरेंद्र चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ अपना दल एस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को समर्थन दिया और डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने जीत भी हासिल की
शीर्ष नेतृत्व के दबाव के चलते सुरेंद्र चौधरी ने जमुना प्रसाद सरोज को समर्थन तो दे दिया था लेकिन सुरेंद्र चौधरी के समर्थक और पार्टी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे जिसकी जानकारी पार्टी के बड़े नेताओं को भी थी फिर एक कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के सोरांव विधानसभा में एक कार्यक्रम में सुरेंद्र चौधरी को पार्टी की तरफ से जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी

लगभग 3 साल बीत जाने के बाद पार्टी ने सुरेंद्र चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी दे ही दी है जिससे सुरेंद्र चौधरी के समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है