हन्डौर के बाबूलाल स्टेडियम मे हुआ क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आगाज, प्रधान प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

हन्डौर के बाबूलाल स्टेडियम मे हुआ क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आगाज, प्रधान प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

उद्घाटन मैच मे गहिरी को हराकर भोलानाथ स्पोर्टिंग क्लब ने लहराया विजय पताका

इन्द्रमणि त्रिपाठी ( नीरज ) संवाददाता

सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़ क्षेत्र के हन्डौर मे रविवार को शुरु हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह एंव समाजसेवी संजय शुक्ल ने फीता काटकर किया । उद्घाटन के पश्चात बतौर उद्घाटन अतिथि के रुप मे रहे पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह एंव समाजसेवी संजय शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एंव मैच खेल कर किया गया शुभारम्भ। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि जीवन मे खेल बहुत जरुरी है, खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है । शरीर को स्वस्थ रखने एंव दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।खेल कई प्रकार के होते हैं जो शारीरिक एंव मानसिक विकास मे हमारी मदद करते हैं ।जिस तरह दिमाग का सही विकास करने के लिए शिक्षा जरुरी है उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं ।बात को बढ़ाते हुए एंव खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने कहा कि आज के युवाओं मे क्रिकेट के प्रति रुझान ज्यादा है ।सभी खिलाड़ी ईमानदारी के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने गांव, समाज एंव जनपद का नाम रोशन करें । कार्यक्रम मे बतौर मुख्य‌ अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे समाजसेवी संजय शुक्ल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीणांचल मे ऐसे टूर्नामेंट के‌ आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है एवं भविष्य की तैयारी अभी से शुरू हो जाती है और उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है ।
सभी युवा हमारे क्षेत्र से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान स्थापित करें ऐसी कामना करता हूं एंव शुभ आशीष‌ देता‌ हूं ।
बाबूलाल स्टेडियम पर हो रहे टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पूरे भोलानाथ स्पोर्टिंग क्लब हन्डौर व गहिरी सुपर स्टार के मध्य खेला गया जिसमें गहिरी स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर मे चार विकेट खोकर 93 रनों का विशाल स्कोर बनाया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरे भोलानाथ स्पोर्टिंग क्लब हन्डौर की टीम ने एक विकेट खोकर जीत का खिताब अपने नाम किया। खेले गए उद्घाटन मैच मे मैन आफ मैच अंकित तिवारी को दिया गया‌ । इस दौरान डा.शमशुल, मो.मकबूल, प्रधान पद‌ के उम्मीद्वार सुनील शुक्ल, बादशाह शुक्ल, रोहित सरोज, पीर मोहम्मद, राबेन्द्र, मुकेश, लक्ष्मीकांत दुबे, राजेश दुबे, संजय सिंह, नितेश ‌सिंह, सचिन, मोहित, रंजीत, शिवम, गोलू आदि मौजूद रहे जिन्होने बाबूलाल स्टेडियम हन्डौर के बल्दियान मे हो रहे क्रिकेट मैच का भरपूर आनन्द लिया । टूर्नामेन्ट मे कोषाध्यक्ष रवि, राहुल सरोज, सुभाष सरोज, अध्यक्ष नीरज सरोज, अनिल सरोज, व्यवस्था मो.दिलशाद, मो.इरफान ने किया ।मैच मे मुख्य निर्णायक के भूमिका मे पूर्व क्रिकेटर संजय सिंह एंव नीरज गुप्ता रहे ।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार द्विवेदी एडवोकेट ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads