मकर संक्रांति को सूर्य मिलने जाते हैं अपने पुत्र शनि देव से - धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

मकर संक्रांति को सूर्य मिलने जाते हैं अपने पुत्र शनि देव से – धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

दुर्गेश शुक्ल, संवाददाता

लीलापुर, प्रतापगढ़, दि ग्राम टुडे । मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से होता है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करके अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं जो ग्रहों के राजा सूर्य के पुत्र होते हुए भी उनसे शत्रुता का भाव रखते हैं। इस बार 14 जनवरी को दिन में 1:48 बजे दिन पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं । गणेश आपा पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 1.48 से सूर्यास्त तक रहेगा ।सूर्योदय 6.47 पर प्रातः एवं सूर्यास्त पांच बजकर छब्बीस मिनट पर पर संपन्न होगा इस दिवस श्रवण नक्षत्र है। इस दिन स्नान दान और हवन करने से लोगों को अनंत पुण्य का फल मिलता है। इस दिन से खरमास की समाप्ति हो जाएगी।
17 जनवरी को गुरु अस्त हो जाएंगे इस कारण कोई विवाह के मुहूर्त नहीं है। पूर्वकाल में मधु नामक दैत्य को भगवान श्री हरि ने वध किया ।उस समय भगवान के शरीर से सफेद विंदु उत्पन्न हुआ। जिससे तिल ,उड़द और कुश की उत्पत्ति हुई भगवान श्री मन नारायण श्रीहरि ने तिल को आशीर्वाद दिया कि चरू जो यज्ञ में हवन के समय अग्नि में देवताओं को समर्पित किया जाता है। वह तिल, गुड़ ,जौ, चावल और घी से बनता है अग्नि में आहुति देने से देवता उसे पाकर प्रसन्न होते हैं ।तुम सदा पवित्र माने जाओगे। मकर संक्रांति का पर्व दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर सूर्य के आने पर होता है। इसलिए तिल, उड़द, कुशा हाथ में रखकर जल लेकर दान करने से अनंत पुण्य का लाभ मिलता है। प्रयाग काशी में स्नान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर पवित्र तीर्थ नदियों में स्नान करना चाहिए। सूर्य भगवान को अर्ध्य देना चाहिए। माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकंम्बलम। स भुक्तवा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति।। इस दिन जप तप ध्यान स्नान श्राद्ध तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुनः प्राप्त होता है। इस दिन शुद्ध घी एवं कंबल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads