केदार कंठ में बेटियों की हिचकी की संयुक्त सचिव पूजा वर्मा ने फहराया तिरंगा

केदार कंठ में बेटियों की हिचकी की संयुक्त सचिव पूजा वर्मा ने फहराया तिरंगा

प्रतापगढ़, बेटियों की हिचकी संस्थान की संयुक्त सचिव डाॅ.पूजा वर्मा ने गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय अवसर पर केदार कंठ पर तिरंगा फहराने अनूठा कारनामा किया। केदार कंठ की 12500 की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर तिरंगा फहराकर भारतीय गौरव का मान दोगुना करने का काम किया है। करीब 120-160 किमी की रफ्तार से तेज हवा एवं शरीर को जमा देने वाला 20 डिग्री तापमान था। इन अद्भुत अनूठे कार्य से पूजा वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। बेटियों की हिचकी संस्थान के संस्थापक – विवेक संकल्प,उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष बल्लभ पाण्डेय,महासचिव पंकज पाण्डेय,संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्थान के अध्यक्ष – लवलेश पाण्डेय एवं हिचकी परिवार के विद्यार्थियों – चित्रकार ज्योति प्रजापति,अवर्तिका मिश्रा,नलिनी मिश्रा,आकृति मिश्रा,पलक सिंह,गार्गी मिश्रा आदि सभी ने तहे दिल से खुशी जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads