मऊआइमा बस कंडक्टर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली?मौके पर कई थाने की फोर्स मौजूद!

मऊआइमा बस कंडक्टर को मारी गोली मौके पर कई थाने की फोर्स मौजूद

प्रयागराज मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरकामऊ छपाई बाग के पास सुबह लगभग 6:00 बजे बस कंडक्टर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आपको बता दें मऊआइमा थाना क्षेत्र मरकामऊ निवासी दिनेश कुमार मौर्य जो बस कंडक्टर है आज सुबह लगभग 6:00 बजे ई-रिक्शा से घर को लौट रहे थे तभी घात लगाकर अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी घने कोहरे के चलते ई रिक्शा चालक को भी कुछ पता ना चल सका

ई रिक्शा चालक

ई रिक्शा चालक ने UP9 NEWS से बात करते हुए बताया कि घना कोहरा था और हम दोनों लोग बात करते चले जा रहे थे!तभी अचानक एक आवाज हुई और दिनेश कुमार मौर्य पीछे बैठे थे मैंने देखा वह अपनी जगह से गिर पड़े है और जोर जोर से चिल्ला रहे थे! फिर मुझे कुछ समझ नहीं आया मैं तुरंत दिनेश मौर्या को नजदीकी अस्पताल लेकर गया तब जानकारी मिली कि किसी ने घात लगाकर दिनेश कुमार मौर्य को गोली मार दी है!पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ जिले के आला अधिकारी भी पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

आपको बता दें दिनेश कुमार मौर्य राष्ट्रीय सेवक संघ से जुड़े हुए हैं और मऊआइमा के पत्रकार राकेश मौर्या के भाई हैं

धवल जयसवाल एसपी गंगा पार

एसपी गंगा पार धवल जयसवाल की माने तो पुलिस जांच पड़ताल कर रही है चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads