बदमाशों के आगे पुलिस लाचार,राइस मिल संचालक से 15 लाख की लूट
अरविंद दुबे
पट्टी, प्रतापगढ़।यूपी के प्रतापगढ़ जिले में खाकी के इकबाल पर बेखौफ बदमाश लगातार ग्रहण लगा रहे है।अनुराग आर्य के हटने के बाद शेयर बाजार की तरह अपराध जिले में बढ़ गया है।
जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि बदमाश लूट पर लूट कर रहे है और पुलिस बदमशों के सामने बेबस और लाचार नजर आ रही है।बदमशों ने आज राइस मिल संचालक से 15 लाख की लूट की है।इस लूट से हडकंप मचा हुआ है।दहशत फैलाने के लिए लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार तीन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी गांव में यह लूट की घटना हुई है। चावल व्यापारी अमरजीत चौरसिया रुपये से भरा बैग लेकर राइस मिल जा रहे थे और इसी दौरान राइस मिल पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और 15 लाख 90 हजार रुपये की नकदी को लूट लिया।लूट की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा भी मौके पर पहुंचे पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी की।फिलहाल पुलिस को अभी तक बदमशों का कोई सुराग नही मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।