किसान बिल का विरोध‌कर रहे सपाइयों को पुलिस‌ने किया‌ गिरफ्तार

किसान बिल का विरोध‌कर रहे सपाइयों को पुलिस‌ने किया‌ गिरफ्तार

प्रतापगढ। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गांवों में भ्रमण कर किसानों को जागरूक कर रहे दर्जनों सपाइयों को जेठवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोकापुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया । विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्यासी संजय पांडे के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने क्षेत्र के कई गांवों में किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और आय दोगुनी करने के बहाने किसानों के साथ हो रही ज्यादती की भी चर्चा की। खाद, बीज के मनमानी बढ़ते दाम, किसानों की उपज का निर्धारित मूल्य दिलाने के नाम पर की जा रही धोखा धड़ी, बिजली व डीजल के बढ़ते दाम, नई कृषि नीति के बहाने किसानों के अधिकारों का हनन, जैसे कई मुद्दों को लेकर किसानों को जागरूक किया।
क्षेत्र के परसरामपुर, मधुपुर, नेवाड़ी, पूरे बसावन, कुसाही आदि गांवों में भ्रमण के बाद जैसे ही‌ सपा कार्यकर्ता प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर पहुंचे। भारी पुलिस बल के साथ पहुची आरोप है कि जेठवारा पुलिस ने उनके साथ बल प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया ।सपा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को किसानों तक पहुंचाने में बाधक बनते हुए पुलिस ने मनमानी तरीके से कार्यकर्ताओ से बदसलूकी करते हुए उन्हे पीटा और गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता संजय‌ पाण्डेय‌ने कहा कि हम किसानों के हक के लिए लड़‌रहे हैं और लड़ते‌ रहेगें जब तक कि सरकार उनके हक मे कार्य‌नही करती है । विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सपाइयों मे पूर्व प्रत्यासी संजय पाण्डेय ,राजकुमार यादव, अहमद अली, महेंद्र यादव, साजिद अली, जुनैद, इरसाद, रितिक यादव, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads