छात्राओं ने लिया मिशन शक्ति की सफलता का संकल्प

छात्राओं ने लिया मिशन शक्ति की सफलता का संकल्प

प्रतापगढ़। लालगंज नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज मे छात्राओ द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओ ने सुरक्षा को लेकर जागरूकता का शपथ भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. ऋचासुकुमार ने बालिकाओ की सुरक्षा मे समाज की भूमिका जागृत होने पर जोर दिया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र व संचालन डा. सीमा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रमाधिकारी डा. फणीन्द्र नारायण मिश्र ने मिशन शक्ति के ध्येय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. शिवशरण मिश्र, दिनेशचंद्र त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, शैलेन्द्र सरोज, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, मयंक परमार आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads