आस्था और उमंग के बीच हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

आस्था और उमंग के बीच हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

प्रतापगढ़। जनपद के नगरीय एवं ग्रामीणांचलों मे सोमवार को विधिविधान के साथ पूजन अर्चन के बीच दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन हुआ दिखा। देवी भक्तों ने अबीर-गुलाल उडाते पाण्डालो से मां की प्रतिमाओ को झांकी के रूप मे निकाला। दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियो को देखने के लिए श्रद्धालुओ को भी उत्साह मे देखा गया। प्रतिमाओ का विर्सजन पूजन अर्चन के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियो ने गांव के पोखरो मे किया। कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन शारदा सहायक नहर मे भी परंपरागत रूप से हुआ। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चौक तिराहे पर पुलिस को भी यातायात व्यवस्था के नियंत्रण मे मशक्कत करते देखा गया। नगर पंचायत मे भी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए देवी भक्तों ने नाचते गाते झांकी निकाली। पूरे हरिकिशुन तथा घुइसरनाथ रोड पर कौहली के तालाब मे भी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। महिलाएं आस्था के पुष्प लिए मां के श्रीचरणों मे मत्था टेकती दिखी। वहीं देवी संकीर्तनो से भी विसर्जन उत्सव की भव्यता पर चार चांद लगा दिखा। क्षेत्र के घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, दीवानगंज, उदयपुर, मंगापुर, राहाटीकर, रानीगंज कैथौला, रामपुर बावली, धारूपुर, बाबूगंज, लक्ष्मणपुर, सगरा सुंदरपुर, अजगरा आदि क्षेत्रो मे देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर उत्साह दिखा। हालांकि कोरोना के कारण विसर्जन कार्यक्रमो मे इस बार भक्तों की उपस्थिति आयोजको ने सीमित रखी। वहीं ज्यादातर देवी भक्तो को भी मॉस्क का प्रयोग करते देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads