ज्ञान प्रकाश को पत्रकार उत्पीड़न एवं निवारण प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता
प्रतापगढ़, ब्यूरो रिपोर्ट । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय महामंत्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल को केन्द्रीय इकाई द्वारा पत्रकार उत्पीड़न एवं निवारण प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर साथी पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई है। शुक्रवार को महासंघ की तहसील इकाई की हुई बैठक मे साथी पत्रकार के मनोनयन को लेकर राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया के प्रति आभार जताया गया। वहीं नवनियुक्त पत्रकार उत्पीडन व निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश भर मे पत्रकारों के उत्पीडन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होने उत्पीडन तथा ग्रामीण क्षेत्र मे भी मिशन मे जुटे पत्रकारों की सुरक्षा व बीमा आदि के मुददे पर महासंघ द्वारा संघर्ष के अभियान को तेज किये जाने की बात कही। अध्यक्षता तहसील इकाई अध्यक्ष सुरेश मिश्र मदन व संचालन महामंत्री विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर देवानंद मिश्र, डा. आशीष सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, मनोज सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, उमेश तिवारी, अनूप तिवारी, संजीव तिवारी, राजीव तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, जाकिर अली, प्रेम मिश्रा, शिवकरन चौबे, रामू मिश्र, शत्रुध्न पाण्डेय, जेके वर्मा, प्रमोद सिंह, साकेत मिश्र, मुकेश तिवारी, सुनील सिंह, बाबा नरेन्द्र ओझा, आशुतोष मिश्र, शास्त्री सौरभ, आईपी मिश्र, शुभम श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र, आनंद त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, राहुल मिश्रा आदि रहे।