भिवंडी में महाराष्ट्र प्रभारी आदिल अंसारी का स्वागत, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती

भिवंडी में महाराष्ट्र प्रभारी आदिल अंसारी का भव्य स्वागत, पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती
महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में पत्रकार विकास काउंसिल के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी आदिल अंसारी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ठाणे जिले के इस महत्वपूर्ण शहर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अकरम खान ने किया, जिनकी अगुवाई में आदिल अंसारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर शब्बीर भाई, अब्दुल्लाह अंसारी,रहबर अब्दुल रशीद अंसारी,मोहम्मद आदिल रजा, मुअज्जम अली अंसारी,मोहम्मद वसीम, सुहैल अहमद जाफरी,नौशाद अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में आदिल अंसारी ने कहा कि पत्रकार विकास काउंसिल महाराष्ट्र में तेजी से मजबूती हासिल कर रही है और आने वाले समय में पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए और प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और संगठन हर स्तर पर पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।
वहीं डॉ. अकरम खान ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है, जो समाज और सत्ता के बीच आईना दिखाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विकास काउंसिल को उनका पूरा समर्थन रहेगा और समाज को भी पत्रकारों के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को उठाने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे में संगठित होकर ही उनके अधिकारों की रक्षा संभव है।
भिवंडी में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम न केवल संगठन की बढ़ती ताकत को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि महाराष्ट्र में पत्रकारों के हितों की लड़ाई अब और मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads